यूपी के 9 विधायक देंगे विधायकी से इस्तीफा, अब संसद में दिखाएंगे दम, देखिए पूरी लिस्ट
देश में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ रविवार को शपथ ग्रहण किया और सोमवार को तमाम मंत्रियों के मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया। जिसके बाद सरकार ने अपना कामकाज करना शुरू कर दिया है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीट और एक विधान परिषद की सीट खाली हो गई है। जिसपर हर किसी की नजर है। इन खाली हुई सीटों पर अगले 6 महीने के भीतर उपचुनाव होना है।

दरअसल इन सभी विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ा और इसमे जीत दर्ज की है। जिसके बाद इन सांसदों को विधायक का पद छोड़ना होगा। इसमे सपा के 4, भाजपा के 3, आरएलडी के एक और निषाद पार्टी के एक विधायक शामिल हैं। योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन परिषद विधान परिषद सदस्य हैं।
लेकिन इस बार उन्होंने पीलीभीत से लोकसभा चुनाव लड़ा और यहां जीत दर्ज की। उन्होंने यहां से भगवत सरन गंगवार को 1.64 लाख से अधिक वोटों से हरा दिया। जितिन प्रसाद को वरुण गांधी की जगह टिकट दिया गया था।
चुनाव में जीत के बाद जितिन प्रसाद ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें अब मोदी सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया है। उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया गया है।
इस बार संसद में अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव दोनों नजर आएंगे। अखिलेश ने कन्नौज से चुनाव लड़ा था और डिंपल यादव ने मैनपुरी से चुनाव लड़ा था। दोनों ने चुनाव में जीत दर्ज की है।
यूपी से 9 विधायक अपनी विधायकी से इस्तीफा देंगे
अखिलेश यादव (मैनपुर की करहल विधानसभा सीट से विधायक)
अवधेश प्रसाद (फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट)
लालजी वर्मा (अम्बेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट)
जिया उर रहमान बर्क (मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट)
अनूप वाल्मीकि प्रधान (अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट)
अतुल गर्ग (गाजियाबाद विधानसभा सीट)
प्रवीण पटेल (फूलपुर विधानसभा सीट)
चंदन चौहान (मीरापुर विधानसभा सीट)
विनोद कुमार बिंद (मिर्जापुर जिले की मझवा विधानसभा सीट)












Click it and Unblock the Notifications