मिर्जापुर: भीषण हादसे में उजड गए कई परिवार, 8 की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सोमवार की देर रात हुए हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसमें तीन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना स्थल पर तत्काल पांच लोगों की मौत हुई गई थी। मरने वालों आकड़ा और बढ़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस जौनपुर से यात्रियों को लेकर सोनभद्र के ओबरा जा रही थी। सोमवार की देर रात वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी के समीप पुल पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सभी यात्रियों को गाडी से बहार निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चार यात्रियों की हालत चिंता जनक होने के कारण वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

इनकी हुई हादसे में मौत
हादसे में मृतक में 32 वर्षीय हेमा शर्मा पत्नी विष्णु शर्मा निवासी चमोली पिथौरागढ़ उत्तराखंड, 22 वर्षीय सद्दाम हुसैन पुत्र शौकत अली राबर्ट्सगंज शाहिद चौक, चालक 40 राजू पुत्र श्रीनाथ निवासी शादी बनकट देहात कोतवाली, 40 वर्षीय विवेक श्रीवास्तव कल्याणपुर आतुर प्रतापगढ़, 45 वर्षीय समीम अहमद निवासी सुकृत सोनभद्र, 30 वर्षीय हिमांशु पांडेय मधुपुर सोनभद्र, 40 वर्षीय विष्णु कुमार शर्मा निवासी ओबरा, 25 वर्षीय इमरान सुकृत सोनभद्र की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications