उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में बड़ा हादसा, टैंपो को सामने से डीसीएम ने मारी टक्कर, 8 की मौत
Moradabad Accident: यूपी के मुरादाबाद में रविवार को डीसीएम और टैंपो के बीच भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोगों के घायल होने की खबर है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि टाटा मैजिक (टैपो) सवार लोगों को सामने से आ रही डीसीएम टैंकर ने भीषण टक्कर मार दी। जिसमें 8 लोगों की जान चली गई। टैंपों सवार सभी लोग रामपुर में विवाह समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के भगतपुर थाना इलाके में यह हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 और लोगों ने अस्पताल में दम दिया। मृतकों ने एक बच्ची भी शामिल है। हादसे में 15 के घायल होने की खबर है।
पिकअप के ऊपर पलटा टैंकर
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मुरादाबाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। हादसे को लेकर लोगों ने बताया कि डीसीएम और टाटा मैजिक पिकअप की टक्कर के बाद डीसीएम पिकअप के ऊपर पलट गई और पिकअप में सवार 10 लोग उसके नीचे दब गए।
हादसा के मचा कोहराम
Recommended Video
दुर्घटना में 1 बच्ची और 2 महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पता लगा है कि पिकअप में महिलाएं, पुरुष समेत 26 लोग सवार थे। जो शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
भात लेकर जा रहे थे टैंपो सवार
मुरादाबाद पुलिस ने हादसे का एक वीडियो भी साझा करते हुए बताया कि पिकअप और डीसीएम गाड़ी में टक्कर दलपतपुर-काशीपुर मार्ग पर हुई। टैंपो सवार लोग रिश्तेदारी में भात लेकर जा रहे थे।
मुरादाबाद CDO सुमित यादव ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर से 8 लोगों की मृत्यु हो गई। सभी का जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हमने 7 लोगों को कॉस्मॉस अस्पताल रेफर किया है और 3 को फोटॉन अस्पताल में भर्ती कराया है, उनका इलाज चल रहा है। 5 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications