आगरा: विमान में मिला 8 फीट लंबा अगजर, 5 घंटे की कोशिश के बाद बाहर निकला
अगरा। एयरपोर्स के विमान में एक 8 फीट लंबा अगर मिला है। एयरफोर्स के मालवाहक विमान एएन-32 में 8 फीट लंबा अजगर मिला है। बुधवार को इस अजगर को एयरक्राफ्ट में देखा गया। उड़ान से पहले टेक्निकल जांच के दौरान जवानों ने इसे विमान के भीतर देखा, जिसके बाद फौरन इसकी सूचना वन्य विभाग की टीम को दी गई।

विमान की जांच के दौरान जवानों के विमान के दाहिने विंग में अजगर दिखा। आगरा के एयरफोर्स स्टेशन खड़े इस विमान कीने उड़ान भरने से पहले जब आखिरी जांच की गई तो ये अजगर दिख गया। जिसके बाद एयरफोर्स के अधिकारियों ने वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम को वहां बुलाया।

5 घंटे की मशक्कत के बाद इस अजगर को विमान के दाहिने हिस्से से निकाला गया। वो विंग में बुरी तरह से जकड़़ा हुआ था। जिसके बाद घंटों की कोशिश के बाद बिना अजगर को कोई नुकसान पहुंचाए उसे निकाल लिया गया। उसे मामूली इलाज के बाद जंगल में छोड़ दिय़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications