UP: 'स्वच्छता सेवा पखवाड़ा' पर चलेगा विशेष सफाई अभियान, प्रदेश में तैनात हुए 75 नोडल अधिकारी

Uttar Pradesh News: गांधी जयंती के अवसर उत्तर प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान में कोई कमी न रह जाए इसलिए प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सभी 75 जिलों में आईएएस नोडल आधिकारियों को तैनात किया है। सभी शनिवार को अपने जिलों में तैनाती ले लेंगे।

प्रदेश सरकार राष्ट्र को स्वच्छता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा मनाएगी। इसके तहत समस्त नगरीय निकायों में 154 घण्टे का सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जो प्रदेश के 75 जिलों में चलाया जाएगा। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में 1 और 2 अक्टूबर को अपना विशेष योगदान देंगे। 75 जिलों में नोडल अधिकारी की तैनाती कर दी गयी है। ये इस विशेष अभियान का हिस्सा बन इसे सफल बनाएं।

cm yogi

इस अभियान में सरकारी विभागों के अलावा नगर निगम सहित कई सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। पीएम मोदी के कचरा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान उत्तर प्रदेश में भी चलाए जा रहे हैं। इस बारे में नगर आयुक्त गोरखपुर गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि यह अभियान नगर के सभी चौराहों सहित 80 वार्डों में चलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+