रसगुल्ला बना मुसीबत: यूपी में शादी समारोह में खाने के बाद 70 लोगों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

कन्नौज में एक शादी समारोह में रसगुल्ला खाने के बाद 70 लोगों की हालत बिगड़ गई। उसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

70 people fell ill after eating Rasgulla at Kannauj in up

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शादी की दावत में विषाक्त खाद्य पदार्थ के खाने से बच्चों सहित 70 लोगों की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सब डिवीजन मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह ने बताया कि मरीजों ने मंगलवार शाम मधारपुर गांव में एक कार्यक्रम में खाना खाया। इस दावत में 200 लोग शामिल हुए थे, जिनमें से 70 लोगों की रसगुल्ला खाने के बाद हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और दस्त होने लगे।

गांव के रहने वाले मुन्ना ने बताया कि दावत में शामिल होने वाले सभी लोगों ने रसगुल्ला खाया, जिसके बाद कई बीमार पड़ गए।

आरजू, युसूफ, आसरा, साजिया, इरफान खान, शिफा, सुल्तान और रियाजुद्दीन की हालत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि जिला अस्पताल में सभी मरीजों की हालत स्थिर है। कुछ को निजी अस्पताल में भी ले जाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+