रायबरेली: दो सड़का हादसा में 7 लोगों की मौत, एक दर्जन यात्री घायल
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सफारी गाड़ी और ट्रक में भीषण भिडंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि सफारी में कुल 9 लोग सवार थे।

हादसा रायबेरली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद मार्ग पर हुआ है। सफारी गाड़ी सवार मनगढ़धाम से दर्शन कर लौटते रहे थे। तभी अचानक सामने से आ रहे एक ट्रक की सफारी से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सभी घायलों को लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा इतना जबरदस्त था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोग जख्मी हालत में निकाल कर अस्पताल भेजे गए हैं। सभी प्रभावित लोग ऊंचाहार क्षेत्र की ही निवासी है। इस एक सफारी से दो गांवों के लोग थे। बता दें कि राजबरेली में रविवार की सुबह ट्रक और डीसीएम की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications