UP IPS Transfer: गोरखपुर के ADG अखिल कुमार बनाए गए कानुपर के पुलिस कमिश्नर, इन अधिकारियों का हुआ तबादला

IPS Transfer News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें गोरखपुर के एडीजी अखिल कुमार को कानुपर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। एडीजी पीएसी केएस प्रताप कुमार को का नया एडीजी बनाया गया है।

राज्य सरकार ने सोमवार देर रात सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। लगातार कई महिनों से विवादों में रहने वाले कानपुर के पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार को हटा दिया गया है। उनको सीतापुर में ऑर्म्ड पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज भेजा गया है।

adg akhil kumar

इसी तरह उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात डीके ठाकुर को मेरठ जोन का एडीजी बनाया गया है। मेरठ के एडीजी जोन राजीव सभरवाल को मुरादाबाद में डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी भेजा गया है। ऑर्म्ड पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात सुजीत पांडेय को एडीजी पीएसी बनाया गया है। एडीजी पीएसी केएस प्रताप कुमार को गोरखपुर जोन का एडीजी बनाया गया है। यूपी 112 में संवाद अधिकारियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद हटाकर प्रतीक्षारत किए गये एडीजी अशोक कुमार सिंह को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा गया है।

एडीजी अखिल कुमार गोरखपुर जोन में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने सीसीटीवी कैमरा, चौकीदारों को बढ़ावा, सहित कई नए प्रयोग किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+