68500 शिक्षक भर्ती में कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

इलाहाबाद। 68500 पदों पर हुई शिक्षक भर्ती में धांधली उजागर होने के बाद सरकार की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई थी जो कि आज समाप्त हो रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने कॉपियों की रीचेकिंग के लिए 11 अक्टूबर को आवेदन मांगे थे। बता दें कि आवेदन की समय सीमा आज शाम 6 बजे की है।

68500 teacher recruitment copy rechecking application last date is today 20th october

परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जारी आवेदन के संदर्भ में जो जानकारी दी थी उस के मुताबिक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में रजिस्ट्रेशन नंबर, अनुक्रमांक, जन्म तिथि और अपना मोबाइल नंबर भी भी डालना होगा। पुनर्मूल्यांकन का आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। चतुर्वेदी के अनुसार, 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 1 लाख 7 हजार 873 अभ्यर्थियों को निशुल्क पुनर्मूल्यांकन के आवेदन का मौका दिया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी का स्वयं ही आवेदन करना जरूरी है। किसी अन्य की ओर से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि 68500 शिक्षकों की भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद मूल्यांकन पर सवाल उठाए गए थे जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुनर्मूल्यांकन का आदेश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+