स्कूल में मक्खियों से परेशान हो छह साल का बच्चा पहुंचा NGT, यूपी सरकार को नोटिस

स्कूल में मक्खियों से परेशान हो छह साल का बच्चा पहुंचा NGT

शामली। स्कूल में मक्खियों के लगातार बच्चों को तंग करने और इससे हो रही परेशानी की शिकायत छह साल के छात्र ने नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल से की है। बच्चे की अर्जी पर एनजीटी ने यूपी सरकार को नेटिस भेजा इस पर जवाब तलब किया है। मामला पश्चिम उत्तर प्रदेश के शामली जिले का है।

6 year old Boy complains about flies, NGT issues notice to UP govt

टीओआई की खबर के अनुसार, छह साल के बच्चे ने अपनी शिकायत में बताया है कि शामली जिले में उसके स्कूल के पास पोल्ट्री फार्म है, जिसकी वजह से मक्खियों का झुंड उसे और दूसरे बच्चों को परेशान करता है। उसने बताया है कि इससे पढ़ाई को भी नुकसान हो रहा है। ट्राइब्यूनल ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, पशुपालन विभाग, शामली जिलाधिकारी और पोल्ट्री फार्म से 2 हफ्तों के भीतर जवाब देने को कहा है।

एनजीटी में याचिका देने वाला बच्चा यूकेजी में पढ़ने वाले 6 साल का अर्जुन है। बच्चे ने शिकायत में कहा है कि मक्खियों की वजह से हम अपना टिफिन भी नहीं खा पाते, कक्षाओं में भी हमारे आसपास हमेशा गंदी बदबू आती रहती है, ऐसे में वो अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+