बुलंदशहर: NH-91 पर ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर, 6 की मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 4 लोगों की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

6 passengers died in road accidents in bulandshahr

दरअसल, देहात कोतवाली के एनएच 91 स्थित ठण्डी प्याऊ चौकी के पास हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने आगरा रोडवेज बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस में सवार 6 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि एक दर्जन यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है।

6 passengers died in road accidents in bulandshahr

घटना के बाद मारने वालों में 4 महिला भी शामिल है। हादसे के पीछे ट्रक की टायर पंचर होने की वजह बताई जा रही है। मौके पर अफरातफरी मची हुई है। वहीं कई यात्रियों की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों का नाम पता:-

1- सुनीता देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी रौनकता थाना सिकंदरा जनपद आगरा।

2- आराधना पत्नी संतोष चौहान निवासी गोविंद ग्रीन सिटी थाना सिकंदरा जनपद आगरा।

3- सियाराम त्यागी पुत्र प्रीतम त्यागी निवासी धौलपुर राजस्थान (बस चालक)

4- सुनीता देवी पत्नी मोहन निवासी अलीगढ़।

5- अंजलि पत्नी चेतन निवासी भोगीपुर आगरा।

6- अनिल पुत्र नामालूम निवासी आगरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+