जीते जी करवा रही थी अपनी तेरहवीं, सिलेंडर फटने से हुई मौत, साथ में 5 और मरे
लखनऊ। आजमगढ़ में एक महिला जीते जी अपनी तेरहवीं करवा रही थी। अंतिम संस्कार के दौरान होने वाले श्राद्ध भोज का आयोजन किया जा रहा था,लेकिन फिर एक धमका हुआ और महिला के साथ-साथ 5 और लोगों की मौत हो गई। रानी की सराय थाना क्षेत्र में 85 साल की महिला जीते जी अपना त्रयोदशाह संस्कार करवा रही थी। त्रयोदशाह के लिए आस पास के लोग और रिश्तेदार पहुंचे थे। सबके लिए खाना बनाया जा रहा था। खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में गैस का रिसाव हुआ और धमाके में महिला के साथ-साथ घर के पांच और लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक कोटवां चकबंगाली गांव के महेंद्र राम की मां रामताजी देवी का त्रयोदशाह संस्कार के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था। दोपहर करीब 1 बजे गैस सिलेंडर में रिसाव से अचानक आग लग गई। आग देखकर भागने के बजाए महिलाएं पास के एक कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
बाहर आग की वजह से कमरे क अंदर धुंआ भर गया और दम घुटने की वजह से रामताजी देवी, उनकी बहू कविता, रिश्तेदार तारा देवी, रिश्तेदार अनीता और दो साल की नतिनी अराध्या और 5 साल की बच्ची अंजलि की दम घुटने से मौत हो गई। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।












Click it and Unblock the Notifications