यूपी: ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में गई पांच लोगों की जान, 5 घायल
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घायलों को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के बड़पुरा गांव निवासी मनवीर अपने पुरे परिवार के साथ वैगनार कार से अपने भांजे के रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गाजियाबाद गए थे। पार्टी खत्म होने के बाद देर रात जब वो वापस घर लौट रहे थे तभी नेशनल हाईवे-91 पर बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर के पास ट्रक और वैगनार की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन मासूम बच्चों सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत गयी। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बता दें कि कार को मनवीर चला रहा था। हादसे में मनवीर (38), नीतू (26), निशा (8), अर्जुन (12) खुशी (6) की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो बड़े और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकाला और गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications