4 बच्चों की मां को फेसबुक पर 27 साल के लड़के से हुआ प्यार, बात बिगड़ी तो प्रेमी ने चुन्नी से घोंटा गला

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा में एक महिला की उसके प्रेमी द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला कुछ महीनों से युवक के साथ लिवइन में रह रही थी। आरोपी युवक ने महिला की हत्या कर थाने में सरेंडर कर दिया। मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। आरोपी महिला की हत्या कर उसके शव के पास रातभर बैठा रहा। आरोपी युवक खोड़ा में एक ढाबा चलाता है। युवक की महिला से मुलाकात फेसबुक के जरिए कुछ महीने पहले हुई थी। महिला मूल रुप से मुंबई की रहने वाली थी। शादीशुदा इस महिला के चार बच्चे भी हैं।

 महिला मां-बाप नाता तोड़ने व रुपये देने का दबाव बना रही थी

महिला मां-बाप नाता तोड़ने व रुपये देने का दबाव बना रही थी

आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला मां-बाप भाई-बहन व रिश्तेदारों से नाता तोड़ने व रुपये देने का दबाव बना रही थी। शुक्रवार तड़के महिला ने उसे मारने के लिए चाकू उठा लिया। इस पर आरोपी ने महिला के गले में पड़ी चुन्नी से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल स्थित बेतालघाट का रहने वाला पंकज जोशी (27) खोड़ा के नेहरू गार्डन में रहता है। वह घर के सामने एक रेस्टोरेंट चलाता है।

महिला वैष्णो देवी दर्शन करने जाने के की बाद कहकर घर से निकली थी

महिला वैष्णो देवी दर्शन करने जाने के की बाद कहकर घर से निकली थी

उसकी दो माह पहले फेसबुक पर मुंबई के कांदीवली की रहने वाली रेणु सिंह से दोस्ती हुई थी। एक माह पूर्व महिला अपने पति से वैष्णो देवी दर्शन करने जाने के की बाद कहकर घर से निकली थी। वह मुंबई से खोड़ा पहुंची और 24 घंटे पंकज के साथ गुजारे। इसके बाद महिला ने पंकज को अपने साथ रखने का दबाव बनाने लगी थी। पंकज के जीजा ने महिला को समझाया तो महिला मान गई और वापस चली गई, लेकिन पंकज महिला के बीच फोन पर बातचीत जारी रही। इसके बाद महिला पंकज पर लिवइन में रहने का दवाब बनाने लगी।

झूठे केस में फंसाने की दे रही थी धमकी

झूठे केस में फंसाने की दे रही थी धमकी

एक माह पहले रेनू अपने परिवार को मुंबई में छोड़कर पंकज के पास आ गई। वह पंकज के साथ रेस्टोरेंट के पीछे कमरे में रहने लगी। आरोपी पंकज ने बताया कि रेनू उस पर दबाव बना रही थी कि वह अपने मां-बाप, भाई-बहन व परिवार को छोड़ दे और उसके साथ शादी कर ले। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों नें झगड़ा हो था। गुरुवार रात को दोनों ने रात करीब एक बजे खाना खाया। इसके बाद उसकी पैसों के लेकर लड़ाई हो गई। इसके बाद महिला ने युवक को धमकी दी की वह उसे और उसके मां बाप को झूठे केस में फंसा देगी।

4 बच्चों और एक पोते की मां थी महिला

4 बच्चों और एक पोते की मां थी महिला

दोनों एक-दूसरे के साथ शराब पीते थे। शुक्रवार तड़के तीन बजे रेनू और पंकज के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि रेनू ने चाकू उठा लिया। इस पर युवक ने रेनू की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई । मृतका चार बच्चों की मां थी। इसमें से एक लड़का शादी शुदा है, जिसका एक बेटा भी है। युवक और महिला दोनों के बीच उम्र में 20 साल का अन्तर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+