अटल की याद में यूपी में बनने जा रहे हैं 4 भव्य स्मारक, जानिए कहां-कहां?
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिवंगत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की यादों को संजोकर रखने की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर इस मुहिम को अमलीजामा पहनाया जाएगा। दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से यूपी के चार जिलों में समारक बनाए जाएंगे।

यूपी के चार शहरों में बनेगा स्मारक
यूपी सरकार बलरामपुर, आगरा, लखनऊ और कानपुर में पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से स्मारक बनवाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार बलरामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़े थे। इसके साथ ही लखनऊ से पांच बार सांसद रहे और कानपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके साथ ही आगरा के बटेश्वर में अटल जी का गांव है।
अटल जी कर्मभूमि रहा उत्तर प्रदेश
सीएम योगी ने बीते शुक्रवार को कहा था उत्तर प्रदेश अटल जी कर्मभूमि रही है। यहां के गांव से लेकर शहरों तक उनका एक अलग लगाव था। इसलिए उनकी अस्थियों को सूबे की अलग-अलग नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। ऐसा इसलिए भी किया जाएगा ताकि यहां के लोगों को भी उनकी अन्तिम यात्रा में जुड़ने का अवसर मिल सके।
लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स में हुआ था निधन
गौरतलब है कि राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले अटल जी का लंबी बीमारी के बाद बीते 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार 17 अगस्त को किया गया था। अटल जी का लखनऊ से बहुत गहरा रिश्ता था। क्योंकि यहां की जनता ने उनको भरपूर प्यार और सम्मान दिया और पांच बार सासंद बनाकर संसद भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications