UP-Haryana Border: जमात में शामिल 4 बच्चे यमुना में डूबे, 1 का शव बरामद, 3 की तलाश जारी

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पानीपत जिले के थाना सनौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नहाते समय पांच बच्चे यमुना के कुंड में डूब गए। जिनमे से एक को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन चार गहरे पानी में समा गए। करीब तीन घंटे बाद एक का शव निकाला गया है, वहीं तीन की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है।

बता दें कि यूपी के शामली जनपद से लगती हरियाणा सीमा के थाना सनौली क्षेत्र में गांव तामसाबाद पड़ता है। बताया जा रहा है कि यहां की मस्जिद में सनौली थाना क्षेत्र के ही गांव जालपाड़ से जमात आई हुई थी। इसी जमात में शामिल 5 बच्चे बृहस्पतिवार सुबह नमाज पढ़ने के बाद यमुना में नहाने के लिए उतर गए।

4 children drowned in Yamuna at UP Haryana Border body of 1 recovered search for 3 continues

लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यूपी के नगला राई और पानीपत के तामसाबाद के बीच नदी में रेत खनन माफिया द्वारा बनाए गए गहरे-गहरे कुंड भी मौजूद हैं। जिसके चलते पांचों बच्चे कुंड में फंस गए और डूब गए। उधर, शोर शराबा होने पर एक को तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह सकुशल निकाल लिया। लेकिन समीर, सैफ अली, वादिल और आमिर का कोई पता नहीं लग पा रहा था।

जिसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने करीब तीन घंटे बाद समीर के शव को बाहर निकाला। वहीं अन्य तीनों युवकों की तलाश जारी है। थाना सनौली के एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना में डूबे सभी चारों जमातियों की उम्र 16 और 18 साल के बीच है। शमी निवासी जालपाड़ का शव यमुना से बाहर निकाल लिया गया है। बाकी को निकालने के लिए प्रयास जारी है। अन्य की तलाश के लिए यूपी से भी गोताखारों को भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+