पटाखों के शोर के बीच अपने मां ने 3 साल के मासूम को मार डाला, फिर खुद को भी गोली मारी

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक मां ने अपने 3 साल के मासूम को गोली मार दी। मासूम मर गया तो खुद को भी गोली मार जान देने की कोशिश की। हालांकि, वह बच गई और अस्पताल में मौत से जूझ रही है। वहीं, मामले की तह में जाने के लिए पुलिस ने खोजबीन कर रही है।

news

पटाखों के शोर में दब गई आवाज
संवादसूत्रों के अनुसार, घटना अशोक विहार इलाके में उस वक्त की है, जब दिवाली पर लोगा पटाखे चला रहे थे। आपसी गृहकलेक्श से तंग महिला (काल्पनिक नाम कविता) ने अपनी व अपने मासूम की जीवनलीला समाप्त करने की ठान ली थी। पहले मासूम को गोली मारी, उसके बाद खुद में भी मार ली। उसका एक भरा पूरा यादव परिवार यहां रहता है।

4 साल पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि चार साल पहले शेखर की शादी कविता से हुई थी। सालभर बाद ही ईश्वर ने उन्हें एक पुत्र दे दिया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद ही पारिवारिक क्लेश होने लगा। इस कलह के चलते महिला ने अपने आप को कमरे मे बंद कर मासूम को और खुद को गोली मार ली इस हादसे से सारा परिवार सकते में है। घटना स्थल पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि तीन साल के मासूम वंश की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एक रजिस्टर का पन्ना भी मिला जिस पर महिला ने कुछ लिखा है। जिसकी जाँच की जा रही है। मुकदमा लिखकर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+