CM Yogi: योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में बदल रही सड़कों की सूरत, यह है खास योजना
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व केंद्र सरकार ने मिलकर प्रदेश में सड़कों के क्षेत्र में वृहद कार्य किया है। सड़कों की कनेक्टविटी बढ़ी है। यातायात आसान हुआ है। सैकड़ों किलोमीटर की दूरी कुछ ही घंटों में तय की जा रही है। इसे और मजबूत करते हुए अब उत्तर प्रदेश में 26 सौ किलोमीटर नेशनल हाईवे का निर्माण किया जाएगा। जिससे कई शहर जुड़ेंगे। चालू वित्तीय वर्ष में एनएच के 60 प्रोजेक्ट लोक निर्माण विभाग को मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस साल 26 सौ किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग को मिले 60 प्रोजेक्ट में 24 का काम शुरु कर दिया गया है। रामजानकी मार्ग, रामवनगमन मार्ग,अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा सहित कई महत्वपूर्ण स्थल इससे जुड़ेंगे।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता परवेज अहमद ने बताया कि 2023-24 में नेशनल हाईवे के 60 कार्य किए जाने हैं। 24 प्रोजेक्टों पर काम शुरु कर दिया गया है। 13 प्रोजेक्टों का एग्रीमेंट हस्ताक्षरित हो गया है। 15 प्रोजेक्ट में टेंडर प्रक्रिया में हैं। 8 प्रोजेक्ट के लिए निविदा आमंत्रित किए गए हैं। जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications