UP: कोविड के पिछले 24 घंटे में आए 251 नए मामले, 561 लोग ठीक होकर हुए डिस्चार्ज

UP: कोविड के पिछले 24 घंटे में आए 251 नए मामले, 561 लोग ठीक होकर हुए डिस्चार्ज

लखनऊ, जून 20: कोरोना वायरस संक्रमण का कहर उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे कम हो रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 251 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 561 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है।

251 new cases of covid in the last 24 hours

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4,569 है। रिकवरी दर 98.4% है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 46 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 24 घंटे में 2,63,769 कोविड टेस्ट किए गए। अब तक कुल मिलाकर 5,52,64,433 कोविड जांच की जा चुकी है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.1% है।

शनिवार को प्रदेश में कोविड वैक्सीन की 4,41,497 डोज़ लगाई गई। अब तक कुल 2,15,50,317 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई गई। इनमें से 40,22,263 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई। कल से प्रदेश में वैक्सीन की गति को बढ़ाया जाएगा।

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा, कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशवासियों को टीका-कवर प्रदान करने की प्रक्रिया और तेज करने की आवश्यकता है। अब तक 02 करोड़ 56 लाख से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। 40 लाख 23 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज प्राप्त कर लिए हैं। 18-44 आयु वर्ग के युवाओं को 56 लाख 81 हजार 42 टीका लगाया जा चुका है, इनमें भी 01 लाख 47 हजार युवाओं ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ परामर्श समिति ने कोरोना की तीसरी लहर के संबंध में अध्ययन रिपोर्ट तैयार की है। विशेषज्ञों के आकलन और अनुशंसाओं को दृष्टिगत रखते हुए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियां की जाएं। तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+