सहारनपुर: 25 हजार का इनामी एहसान उर्फ सलीम मुठभेड़ में ढेर

सहारनपुर। किसान को गोली मारकर बाइक और एक लाख रुपये की लूट कर भाग रहा 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। बदमाश के पास से एक लाख रुपये, लूट गई बाइक व अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से किसान को मेडिग्राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

किसान से की थी लूट

किसान से की थी लूट

सहारनपुर के तीतरो थाना क्षेत्र के गांव मनोहपुर निवासी किसान नवाब शनिवार की रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर मनोहपुर से बैंगनी गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। नवाब जैसे ही हसनपुर के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोली मारकर एक लाख रुपये व बाइक लूट कर फरार हो गए। बता दें कि बैंगनी निवासी संजय सिंह द्वारा घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को बदमाशों के पटनी के रास्ते से सहारनपुर की ओर भागने की सूचना मिली। जिसके बाद सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया।

पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

इंस्पेक्टर मंडी अपनी टीम के साथ चिलकाना रोड पर सम्राट विक्रम कालोनी में चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चिलकाना की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश मंडी समिति परिसर की ओर भाग गये। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। मंडी समिति परिसर में बदमाशों की बाइक फिसल गई। जिसके बाद दोनों बदमाश फायरिंग करते हुए अलग अलग दिशा में फरार होने लगे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। घायल हुए बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया।

25 हजार का इनामी था एहसान उर्फ सलीम

25 हजार का इनामी था एहसान उर्फ सलीम

मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश की पहचान झिंझाना क्षेत्र निवासी एहसान उर्फ सलीम पुत्र महबूब के रूप में हुई। सलीम सहारनपुर के नजीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और लगातार लूट डकैती की वारदात को अंजाम दे रहा था। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश कलंदर, बंजारा जातियों के युवकों को साथ लेकर लगातार अपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था। शनिवार की रात को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मारे गए बदमाश के पास से किसान से लूटे गए एक लाख रूपये, बाइक और अन्य सामान बरामद हुआ है। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। मारा गया बदमाश 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश था तथा उस पर कई थानों में मुकदमें दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+