UP के 2 शेल्टर होम से फिर लापता हुए 24 बच्चे, मंत्रालय ने DM से 15 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के देवरिया शेल्टर होम कांड सामने आने के बाद यूपी के वाराणसी और मिर्जापुर शेल्टर होम से 24 बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। वाराणसी के लक्ष्मी शिशु गृह से 7 बच्चे गायब हैं, जबकि मिर्जापुर के महादेव शिशु गृह से 18 बच्चों के गुम होने के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद महिला और बाल विकास मंत्रालय ने दोनों जिलों के जिलाधिकारी को 15 सितंबर तक जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अपर सचिव अजय तिर्की की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार वाराणसी के लक्ष्मी शिशु गृह की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उनके यहां 15 शिशु थे। बीते 16 मार्च को जब लक्ष्मी शिशु गृह का भारत सरकार की टीम ने निरीक्षण किया तो वहां आठ बच्चे ही मिले, जबकि सात नहीं थे। गायब सात बच्चों के बारे में लक्ष्मी शिशु गृह प्रबंधन से ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
रद्द है मान्यता
मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय टीम के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के बाद लक्ष्मी शिशु गृह की मान्यता रद्द कर दी गई थी। शिशु गृह में मौजूद बच्चों को लखनऊ भेज दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications