यूपी से राहत की बहुत बड़ी खबर, 24 जिले कोरोना वायरस मुक्त घोषित

यूपी से राहत की बहुत बड़ी खबर, 24 जिले कोरोना वायरस मुक्त घोषित

लखनऊ, 04 सितंबर: कोविड-19 के मामलों में उत्तर प्रदेश के अंदर लगातार कमी आ रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 24 जिले कोविड-19 मुक्त हो गए हैं। इन जिलों में अभी कोविड 19 का कोई केस सामने नहीं आया है। यह जिले है अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमरीपुर, हरदोई, हाथरस, ललितपुर, मोहोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर।

24 districts of uttar pradesh are COVID 19 free, not a single infected case found

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 18 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। प्रदेश में सिर्फ 239 सक्रिय मामले रह गए हैं। कल प्रदेश में 2,37,439 सैंपल्स की जांच की गई। बता कि कल प्रदेश में कोविड वैक्सीन की 16,26,000 से अधिक डोज़ लगाई गई। अब तक 6,36,00,000 से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ और 1,21,00,000 से अधिक लोगों को दूसरी डोज़ भी लगाई गई है।

वहीं, प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (03 सितंबर) को कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि पिछले 24 घंटे में हुई कोविड टेस्टिंग में प्रदेश के 64 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। 11 जिलों में इकाई अंक में मरीजों की पुष्टि हुई। आज 24 जिलों में एक्टिव केस शून्य हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में औसतन हर दिन ढाई लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। कहा कि यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में कोविड-19 के 42 हजार नए केस, SARS-CoV-2 | वनइंडिया हिंदी

    सीएम ने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 07 करोड़ 29 लाख 86 हजार 724 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 02 लाख 37 हजार 439 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 21 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 86 हजार 308 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+