यात्रीगण ध्यान दें: 23 ट्रेनों का आना-जाना बंद, जानिए कौन-कौन
पिछले दिनों आई बाढ़ से रेलवे ट्रैकों में तकनीकी कमियों को दुरुस्त करने को कहा गया है। आगामी आठ अक्टूबर से आदेश प्रभावी होने के साथ ही यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
Recommended Video

चंदौली। एशिया के सबसे बड़े यार्ड के नाम से मशहूर मुगलसराय रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई है। पूर्व मध्य रेल जोन से गुजरने वाली 23 ट्रेनों का परिचालन निरस्त कर दिया गया है। पिछले दिनों आई बाढ़ से रेलवे ट्रैकों में तकनीकी कमियों को दुरुस्त करने को कहा गया है। आगामी आठ अक्टूबर से आदेश प्रभावी होने के साथ ही यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इससे बिहार और असम को जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

ये हैं वो 23 ट्रेनें जिसका परिचालन निरस्त हुआ है
न्यू जलपाईगुड़ी - अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस,
अमृतसर - न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस,
न्यू जलपाईगुड़ी - नई दिल्ली एक्सप्रेस,
नई दिल्ली - न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस,
न्यू तिनसुकिया - राजेंद्र टर्मिनल एक्सप्रेस,
राजेंद्र नगर टर्मिनल - न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस,
अलीपुरद्वार - दिल्ली महानंद एक्सप्रेस,
दिल्ली - अलीपुरुद्वार महानंद एक्सप्रेस,
कामाख्या - गया एक्सप्रेस,
गया - कामाख्या एक्सप्रेस,
कामाख्या - आनंद विहार एक्सप्रेस,
आनंद विहार - कामाख्या एक्सप्रेस,
गुवाहाटी - बाडमेर बीकानेर एक्सप्रेस,
गुवाहाटी - लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस,
लोकमान्य तिलक टर्मिनल - गुवाहाटी एक्सप्रेस,
किशनगंज - अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस,
न्यू जलपाईगुड़ी - सीतामढ़ी एक्सप्रेस,
सीतामढ़ी - न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस,
डिब्रूगढ़ - अमृतसर एक्सप्रेस,
अमृतसर - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस,
डिब्रूगढ़ - झाझा एक्सप्रेस
न्यू जलपाईगुड़ी - उदयपुर सिटी एक्सप्रेस












Click it and Unblock the Notifications