8 जेलों में बना केंद्र, 222 कैदी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 16 मार्च से होगी। स्कूलों में बनाये गये परीक्षा केन्द्र केन्द्र अलावा जेल में भी परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं।

इलाहाबाद। देश के सबसे बड़े शैक्षणिक बोर्ड यूपी बोर्ड इस बार भी जेल में बंद कैदियों के लिये हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा संपन्‍न करायेगा। इसके लिये 8 जेलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां कुल 222 कैदी बतौर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार कैदी परीक्षार्थी की संख्या कम है। पिछले साल 279 कैदी बोर्ड की इस परीक्षा में शामिल हुये थे। जबकि इस बार 222 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

8 जेलों में बना केंद्र, 222 कैदी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

16 मार्च से होंगी परीक्षा

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 16 मार्च से होगी। स्कूलों में बनाये गये परीक्षा केन्द्र केन्द्र अलावा जेल में भी परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जहां जेल प्रशासन ही परीक्षक की भूमिका में परीक्षा सम्पन्न करायेगा।

पिछले वर्ष बेहतर था परीक्षा परिणाम

बोर्ड परीक्षा 2016 में 279 कैदियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी और उनके सफलता का प्रतिशत भी अच्छा रहा था। 10वीं के 126 और 12वीं के 153 कैदी पंजीकृत थे। जिसमे से दसवीं का परिणाम 57.66 वर्ष बारहवीं का 65.22 फीसदी रहाया था। इस बार जेल में जेल प्रशासन को बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराया जायेगा। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी पूरी तरह से जेल प्रशासन की होगी। इसे भी पढ़ें- दरभंगा जेल से कुख्यात अपराधी सेल्फी लेकर कर रहा फेसबुक अपडेट

इन जेलों में है बोर्ड परीक्षा

उत्तर प्रदेश के 8 जेलों में में बने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व पारदर्शिता के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं। इस बार सेंट्रल जेल बरेली में हाईस्कूल के 40 व इंटरमीडियट के 26 परीक्षार्थी, आदर्श कारागार लखनऊ में में हाईस्कूल के 27 व इंटरमीडियट के 17 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

जिला कारागार फिरोजाबाद में हाईस्कूल के 6 व इंटरमीडियट के 11परीक्षार्थी । जिला कारागार गाजियाबाद में हाईस्कूल के 18 व इंटरमीडियट के 40 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सेंट्रल जेल फरुखाबाद में हाईस्कूल के 7 व इंटरमीडियट के 12 परीक्षार्थी, सेंट्रल जेल वाराणसी में हाईस्कूल के 1 व इंटरमीडियट के 4 परीक्षार्थी शामिल हैं। जबकि जिला कारागार बाँदा में हाईस्कूल के 1 व इंटरमीडियट के 1, जिला कारागार गोरखपुर में हाईस्कूल के 4 व इंटरमीडियट के 7 कैदी परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+