योगी सरकार ने किए 21 IPS अफसरों के तबादले, देश के सबसे बड़े सूबे में कई जिलों के SP भी बदले

लखनउू। देश के सबसे बड़े सूबे में आज 21 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। जिन जिलों में पुलिस अधिकारियों का फेर-बदल हुआ है उनमें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, गोरखपुर, गोंडा, अयोध्या, प्रयागराज, गाजीपुर, बिजनौर, मिर्जापुर, कासगंज और अमेठी शामिल हैं। शनिवार को इन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

 21 IPS officers transferred in UP, Superintendents of Police of many districts changed by govt

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शैलेश कुमार पांडे को अयोध्या से प्रयागराज, अजय कुमार को प्रयागराज से सीबीसीआईडी लखनऊ, रोहन बोत्रे को कासगंज से गाजीपुर, प्रशांत वर्मा को कन्नौज से अयोध्या, सहारनपुर के एसएससी आकाश तोमर को गोंडा का एसपी नियुक्त किया गया है। उसी प्रकार, गाज़ीपुर के एसपी राम बदन सिंह को नोएडा कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। राजेश कुमार श्रीवास्तव कन्नौज के नए एसपी होंगे। गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा सहारनपुर के नए एसपी होंगे।

 21 IPS officers transferred in UP, Superintendents of Police of many districts changed by govt

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा की बात करें तो यहां के एसपी गौरव ग्रोवर गोरखपुर के एसएसपी होंगे। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव को मथुरा का एसपी बनाया गया है। अमरोहा के एसएसपी विनीत जायसवाल को मुजफ्फरनगर का एसपी बनाया गया है। अमेठी के एसपी दिनेश सिंगर बिजनौर के एसपी होंगे। इलामारन जी को अमेठी का एसपी बनाया गया है। संतोष कुमार मिश्र गोंडा से मिर्जापुर एसपी के रूप में स्थानांतरित किए गए है।

 21 IPS officers transferred in UP, Superintendents of Police of many districts changed by govt

सरकार के नए आदेश में बीबी जीडीएस मूर्ति को कानपुर पुलिस कमिश्नर से कासगंज का एसपी बनाया गया है। आदित्य लाग्हे वाराणसी से अमरोहा के एसपी बनाए गए हैं। वहीं, मिर्जापुर के एसपी अजय कुमार सिंह वाराणसी में पीएसी के सेक्टर डीआईजी होंगे। बिजनौर के एसपी धर्मवीर को पीएसी स्थानांतरित किया गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसपी संजीव त्यागी को अयोध्या में इंटेलिजेंस का एसपी नियुक्त किया गया है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनात एसपी विजय ढुल को कानपुर कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर देहाती दी गई है। सीबीसीआईडी में एसपी राहुल राज को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी का चार्ज दे दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+