वाराणसी के एक निजी स्कूल से 2 छात्र लापता, पुलिस खंगाल रही सुराग

वाराणसी। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल की घटना अभी सुलझी नहीं थी कि पीएम मोदी के काशी में भी एक निजी स्कूल के हॉस्टल के दो छात्रों के अचानक से लापता होने की घटना सामने आयी है। जहां एक ही क्लास में पढ़ने वाले 10वीं के दो छात्र 11 सितंबर की भोर संदिग्ध परिस्तिथो में गायब हो गए। इस घटना के बाद स्कूल के चीफ वार्डेन ने स्थानीय थाने में दोनों छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कराई हैं। थाने के इंचार्ज अशेषनाथ सिंह ने बताय की थाने में दी गई तहरीर के आधार पर धारा 363 में मुकदमा दर्ज कर हम दोनों की तलाश कर रहे हैं।

वाराणसी के एक निजी स्कूल से लापता हुए छात्र, पुलिस खंगाल रही सुराग

दरसअल वाराणसी के दुर्गाकुंड इलाके के सनबीम एकेडमी ब्रांच में आजमगढ़ के रहने वाले बसंत कुमार सिंह के बेटे सात्विक सिंह और गाजीपुर के रहने वाले ललन यादव के बेटे अंकित यादव एक ही क्लास में साथ में पढ़ते हैं। पहले ये दोनों स्टूडेंट स्कूल के सराय नंदन के हॉस्टल में रहते थे। बाद में कुछ मनमुटाव के कारण एक को सराय नंदन और दूसरे को दुर्गाकुण्ड के ब्रहमानगर हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया गया। हॉस्टल के चीफ वार्डेन ने बताया कि दोनों छात्र सोमवार की भोर से लापता हैं। इस बात की जानकारी तब हुई जब रोजाना की तरह सुबह की हॉस्टल की अटेंनेंस की जा रही थी। यही नहीं हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तकनीकी रूप से डिस्टर्ब भी किया गया था।

सूत्रों की माने तो दोनों में अच्छी दोस्ती है और दोनों की गतिविधिया हॉस्टल में भी कई दिनों से संदिग्ध दिख रही थी। यही नहीं अंकित यादव पहले भी एक बार हॉस्टल से अचानक गायब हो चूका है। कुछ दिनों के बाद वापस घर लौट आया था। जिसके बाद उसे घरवालों ने दोबारा हॉस्टल के सुपुर्द कर दिया। वही सात्विक सिंह के पिता बसंत कुमार सिंह पुलिस विभाग में हैं और इस वक्त लखनऊ में तैनात हैं।

वही इस मामले में भेलूपुर के इंस्पेक्टर अशेष नाथ सिंह ने oneindia से बात करते हुए कहा की हॉस्टल के चीफ वार्डन अशोक शर्मा ने थाने में तहरीर दी हैं की उनके हॉस्टल से दो स्टूडेंट अंकित यादव ,सात्विक सिंह, 11 सितंबर की भोर से लापता हो गए हैं इस मामले में हमने धरा 363 (गुमशुदगी) में मुकदमा दर्ज कर लिया और हॉस्टल के सीसीटीवी सहित इलाके के और सीसीटीवी की फुटेज को देख जांच कर रहे जल्द की दोनों बरामदगी कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+