Fire: पहले फटा सिलेंडर.. फिर पटाखों के गोदाम पहुंच गई आग, 2 लोगों की मौत.. घंटो तक हुए धमाके
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें पहले एक सिलेंडर फटा और बाद में पटाखों के गोदाम में भयानक आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
बता दें कि यह हादसा सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बे का है। यहां एक गोदाम में गैस सिलेंडर फटने के बाद पटाखे के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि लगभग एक घंटे तक विस्फोट होते रहे। इलाके में भगदड़ मच गई। कई दुकान व बाइके जलकर राख हो गई। दुकानों के शटर टूटे गए और गोदाम की छत भी क्रैक हो गई।

जिसके बाद आग को बुझाने के फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के काफी देर मशक्कत करने के बाद जब आग की लपट कुछ कम हुई तो 2 लोगों के क्षत विक्षत शव निकाले गए, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है। उधर आग से झुलस कर गंभीर हुए 3 लोगों को इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications