रैपिड एक्शन फोर्स की चार कंपनियां सहारनपुर पहुंची
हिंसाग्रस्त सहारनपुर में रैपिड एक्शन फोर्स की चार कंपनियां भेज दी गई हैं।
सहारानपुर। उत्तर प्रदेश स्थित सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर से भड़के जातीय दंगे और इसके बाद दूसरे गांवों में पहुंची इसकी लौ के बाद सहारनपुर जिले में सेना और रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं।
गुरुवार रात 9 बजकर 20 मिनट पर यूपी सरकार की ओर जानकारी दी गई कि राज्य के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने दो आरएएफ की कंपनियां और भेजी हैं।

इससे पहले गांव शब्बीरपुर, चंदपुर, बड़गांव, मिर्जापुर आदि गांवों के अलावा शहरी क्षेत्र में हंगामा करने वालों से निपटने के लिए चौराहों और प्रमुख स्थानों पर मिलिट्री के जवानों को तैनात कर दिया गया था।
हर ओर है नजर
दो कंपनी आरपीए और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है, जो चारों ओर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
जिला अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाले परिजनों और अथवा ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने की शिकायत मिलने के बाद जिला अस्पताल परिसर में के अंदर और बाहर सेना के जवानों को तैनात किया गया है।
यहां पर अब यदि कोई भी व्यक्ति हंगामा करेगा या उपचार के दौरान चिकित्सकों को परेशान करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications