ताजमहल की सुरक्षा में एक बार फिर लगी सेंध, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे दो विदेशी पर्यटक

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा में आज एक बार फिर सेंध लग गई। यहां दो विदेशी पर्यटक ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए। काफी देर बाद नजर पड़ने पर पुलिसकर्मियो ने उन्हें वहां से बाहर निकाला। मामले में अधिकारी जवाब देने से कतरा रहे हैं।

2 foreigners entered into the prohibited area of tajmahal

ताजनगरी आगरा में ताजमहल की सुरक्षा पर लगातार सेंध लग रही है। ताजमहल के पार्श्व स्थित महताबबाग से ड्रोन उड़ाने की घटना की अभी जांच पूरी भी नही हो पाई थी कि आज यहां दो विदेशी पर्यटकों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस कर ताज की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया। ऑस्ट्रेलिया के दो पर्यटकों ने महताबबाग का टिकट लिया और उनमें से एक पर्यटक पुलिस कैम्प की तरफ से बन्द दरवाजे खोल कर यमुना की तलहटी में घुस गया और उसका दूसरा साथी महताब बाग के अंदर से तारों के नीचे से यमुना की तलहटी में घुस गया।

कंधे पर कई बड़े बड़े बैग टांगे दोनो पर्यटक काफी देर तक प्रतिबंधित क्षेत्र यमुना की तलहटी में घूमते रहे पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी देने पर वहां तैनात पुलिसकर्मियो ने उन्हें बाहर निकाला और चेतावनी देकर छोड़ दिया। उक्त प्रकरण में सीओ ताजसुरक्षा मोहसिन खान सुबह से मीडिया को बयान के लिए टहलाते रहे और अंत मे कोर्ट में होने का बहाना कर के बात को टाल दिया। इस दौरान उन्होंने फोन पर मामले की जानकारी न होने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+