यूपी पंचायत चुनाव 2021: आगरा में 15 अप्रैल को होगा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यूपी पंचायत चुनाव 2021: आगरा में 15 अप्रैल को होगा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आगरा, अप्रैल 14: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए 18 जिलों में प्रचार का शोर खत्म हो गया। गुरुवार 15 अप्रैल को सुबह सात बजे से आगरा समेत 18 जिलों में वोटिंग होनी है। बता दें कि आगरा जिले में 31 थाना क्षेत्रों में मतदाना होना है, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जानकारी के मुताबिक, आगरा जिले में थाना स्तर पर चार मोबाइल टीम रहेंगी। बूथों से 200 मीटर पहले वाहनों को रोक दिया जाएगा। बूथ पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशियों के बस्ते बूथ से सौ मीटर दूर होंगे।

वोटिंग से 48 घंटे पहले शराब की सभी दुकानें बंद कर दी गई हैं। हालांकि, 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश भी जारी किया था। अब चुनाव प्रचार खत्म होने से लेकर वोटिंग के खत्म होने तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। तो वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए पोलिंग बूथों पर सेनेटाइजर, मास्क की व्यवस्था भी की गई है। तो वहीं, चुनाव के लिए आज सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है।
इन जिलों में होगा पहले चरण का मतदान
अयोध्या, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में चुनाव होगा।
शराब की दुकानें बंद रहेंगी
वहीं, चुनाव पंचायतों के पहले चरण की वोटिंग के दौरान 18 जनपदों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी और चुनावी शहरों की सीमा से सटे नगर निगम के 8 किलोमीटर क्षेत्र के अंदर आने वाली दुकानें बंद होंगी। इस नियम के मुताबिक, शहर के कोर एरिया के बीच शहर की दुकानें ही सिर्फ खुली रहेंगी। उनको पंचायत चुनावों के कारण बंद नहीं रखा जायेगा। बता दें कि प्रदेश में चार चरणों में पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं। 15, 19, 26 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications