यूपी में बड़े स्तर पर अफसरों का तबादला, इन 10 जिलों के बदले गए डीएम

लखनऊ, सितंबर 18। उत्तर प्रदेश में खराब होती कानून व्यवस्था के बीच योगी सरकार ने 10 जिलों में IAS अफसरों का तबादला किया है। शनिवार देर रात राज्य सरकार की ओर से आई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में कुल 14 अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। जिन 10 जिलों में डीएम के तबादले हुए हैं उनमें बाराबंकी, आगरा और मथुरा भी शामिल है।

Recommended Video

    Yogi सरकार ने 14 IAS अफसरों का किया Transfer, किसे कहां मिली तैनाती ? | वनइंडिया हिंदी | *News
    DM Transfer in Uttar pradesh

    कहां-कहां हुए तबादले

    - जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के डीएम आदर्श सिंह को झांसी का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है तो वहीं हरदोई के डीएम अविनाश कुमार को बाराबंकी का नया डीएम बनाया गया है।

    - गाजीपुर के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को हरदोई भेज दिया गया है, जबकि संत कबीरनगर की डीएम दिव्या मित्तल को मिर्जापुर ट्रांसफर हुआ है। वहीं भदोही की डीएम आर्यका अखौरी गाजीपुर की नई डीएम बनी हैं।

    - वहीं मथुरा के डीएम नवनीत सिंह चहल अब आगरा के डीएम होंगे और वाराणसी विकास प्राधिकरण की वीसी ईशा दुहन चंदौली की डीएम होंगी।

    - राजस्व विभाग के सचिव व राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को प्रदेश का नया आवास आयुक्त एवं निदेशक नगर भूमि सीमारोपण बनाया गया है।

    - यहां तैनात अजय चौहान को लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह प्रभारी सचिव राजस्व विभाग व प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर भेजे गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+