जौनपुर: कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई दून एक्सप्रेस, पलटने से बची
जौनपुर। कलकत्ता से देहरादून जा रही दून एक्सप्रेस यूपी के जौनपुर में हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, 13009 अप दून एक्सप्रेस के इंजन का कपलिंग टूट गया जिससे इंजन और बोगी का सम्पर्क आपस में खत्म हो गया। ट्रेन दो हिस्सों में बंट गया जिसके बाद यात्रियों में हादसे की आशंका से हड़कंप मच गया। ये घटना जौनपुर से खेतासराय स्टेशन के क्रास करने के बाद हुई। करीब एक घण्टे के बाद शाहगंज से दूसरे इंजन को मंगाने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

दरसल हावड़ा से वाराणसी होते हुए हावड़ा से देहरादून जाने वाली 13009 दून एक्सप्रेस करीब 1 बजे के आसपास जौनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद जब ट्रेन आगे के लिए बढ़ी। 1.05 पर ट्रेन खेतासराय स्टेशन पहुंची। इस स्टेशन को पार करने बाद जब दून एक्सप्रेस डोभी रेलवे क्रासिंग के गेट नंबर 56 के पास पहुंची तभी इंजन के बाद की बोगी का कपलिंग टूट गया और यात्रियों में हड़कंप मच गया। यही नहीं इस कपलिंग की टूटने की जानकारी इंजन में बैठे ड्राइवर को हो भी नहीं आयी और इंजन आधा किलोमीटर आगे भी निकल गया।

क्या कहते हैं अधिकारी
इन दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे खेतासराय के स्टेशन अधीक्षक ने हमें बताया की इन घटना की जानकारी के बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे और हमने कपलिंग के हालत को देखा। कपलिंग इस तरह टूटा था कि उसे अब जोड़ा नहीं जा सकता था। जिसके बाद पहले वाले इंजन के ड्राइवर को इंजन लेकर शाहगंज भेज दिया गया और शाहगंज के स्टेशन अधीक्षक आरपी राम खुद दूसरा इंजन लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए। इस सभी प्रक्रिया में करीब 1 घंटे का समय लगा। वहीं क्रासिंग के पास कपलिंग टूटने के कारण आम यातायात भी बाधित हो गया।












Click it and Unblock the Notifications