यूपी में ताबड़तोड़ ट्रांसफर, 11 IAS अधिकारियों के किए गए तबादले, देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ, 25 जून: उत्तर प्रदेश में शनिवार को तबाड़तोड़ आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। योगी सरकार ने एक साथ 11 आईएएस अधिकारियों को तबादले किए हैं। जिसमें लखनऊ कमिश्नर और एलडीए वीसी तक का तबाइला भी शामिल हैं।

11 आईएएस अफसरों में जिनका तबादला आज किया गया है उनमें इंद्रमणि त्रिपाठी नगर आयुक्त को एलडीए वीसी बनाया गया और कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज रोशन जैकब को सौंपा गया है।
वहीं राजेंद्र पेसिया को नगर विकास विभाग को विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। अजय कुमार द्विवेदी ADA के उपाध्यक्ष बनाए गएइंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त लखनऊ बनाए गए। संजय कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर नियुक्त किए गए हैं। अक्षय त्रिपाठी, विशेष सचिव, IT एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग सौंपा गया है। इंद्र मणि त्रिपाठी LDA के उपाध्यक्ष बनाए गए और रौशन जैकब को आयुक्त, लखनऊ मंडल का प्रभार का कार्यभारत सौंपा गया है।
रंजन कुमार नगर विकास विभाग के सचिव बनाए गए। गिरिजेश कुमार त्यागी, विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है। कुलदीप मीणा बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं औश्र वंदना त्रिपाठी नोएडा की विशेष कार्यधिकारी नियुक्त की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications