यूपी में दूसरे चरण के लिए 107 आपराधिक छवि, 257 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के लिए 107 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले, 257 उम्मीदवार करोड़पति।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं और शनिवार को मतदान शुरु होगा। दूसरे चरण के लिए मतदान 15 फरवरी को होना है और इस बार इस चरण के लिए 256 करोड़पति और 107 आपराधिक छवि के नेता चुनावी मैदान में है। दूसरे चरण के लिए जिन 92 दलों के 719 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है उसपर नजर डालें तो यह बात खुलकर सामने आती है कि पैसे वालों और दबंगों का इस चरण के मतदान में दबदबा रहने वाला है।

87 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले
दी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म ने इन तमाम उम्मीदवारों के बारे में विश्लेषण किया जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए, इन उम्मीदवारों में 87 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं। कुल 719 उम्मीदवारों में 107 यानि 15 फीसदी उम्मीदवारों ने खुद अपने एफिडेविट में इस बात को स्वीकार किया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले हैं। इसमें से 84 उम्मीदवार यानि 12 फीसदी ऐसे हैं जिनके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे संगीन मामले हैं।

15 उम्मीदवारों पर हत्या, अपहरण, फिरौती के मामले
इन उम्मीदवारों में से छह ऐसे हैं जिन्होंने अपने एफिडेविट में इस बात की जानकारी दी है कि उनके खिलाफ हत्या के मामले हैं। जबकि 15 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं। पांच उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ महिला के खिलाफ मामले हैं, दहेज के लिए हत्या, महिला के साथ शोषण जैसे मामले हैं। सात उम्मीदवारों ने इस बात की जानकारी दी है कि उनके खिलाफ अपहरण, फिरौती के मामले दर्ज हैं।

अपराधियों को टिकट देने में भाजपा सबसे आगे
भाजपा की ओर से कुल 16 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले हैं। अपराधियों को टिकट देने के मामले में बसपा दूसरे नंबर हैं और उसने कुल 25 दागी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जबकि समाजवादी पार्टी की ओर से 6 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं कांग्रेस ने 18 व आरएलडी ने 6 आपराधिक छवि के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिनके खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं। इस चरण के मतदान के लिए कुल 15 ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां हर सीट पर 3 या उससे अधिक आपराधिक छवि के नेता मैदान में हैं।

हर उम्मीदवार के पास औसतन 2.01 करोड़ रुपए
दूसरे चरण के लिए ना सिर्फ आपराधिक छवि बल्कि पैसे वाले उम्मीदवारों का भी बोलबाला है। कुल 256 करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बसपा की ओर से सबसे अधिक 58 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि भाजपी की ओर से करोड़पति, सपा की ओर से 45 करोड़पति, कांग्रेस की ओर से 13 व आरएलडी की ओर से 15 करोड़पति उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण के मतदान पर नजर डालें तो हर उम्मीदवार के पास औसतन 2.01 करोड़ रुपए हैं। हालांकि तीन ऐसे उम्मीदार भी हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है।
-
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications