10 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या, शव को गड्ढे में फेंका

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 10 साल के मासूम की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। मासूम बच्चे की लाश गड्ढे में मिली है। मृतक के पिता ने पड़ोस में रहने वाले अरविंद उर्फ नेता के खिलाफ हत्या और कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए परिजनों ने बच्चे का शव सड़क पर रख जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

10 year old child murdered in Allahabad

तिलकोत्सव में गया था मासूम
बारा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला दस साल का मासूम सोनू (नाम परिवर्तित) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 का छात्र था। रात में वह गांव में ही एक तिलकोत्सव में गया हुआ था। रात में सोनू घर नहीं नहीं लौटा और सुबह गांव के बाहर पानी के गड्ढे में उसकी लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे के साथ कुकर्म होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में पता चला है कि बच्चे के शरीर से बहुत अधिक मात्रा में खून निकला था और उसका गला भी घोटा गया था।

10 year old child murdered in Allahabad

ग्रामीणों का हंगामा आरोपी फरार
सोनू के पिता ने पड़ोसी अरविंद खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन गिरफ्तारी न होने पर नाराज परिजन सड़क पर उतर आए। अचानक सड़क पर चक्काजाम हो जाने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराए जाने का प्रयास किया जाता रहा। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े रहे और पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास का हवाला देती रही। फिलहाल घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस भी तैनात कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+