यूपी के वाराणसी में 10 रुपये के लिए बीच सड़क पर चले लात घुंसे, मजे ले रहे थे लोग

वाराणसी। पसा इंसान के लिये आज के वक्त में सबसे ज्यादा अहमियत रखने लगा है। पैसे के लिये कोई कुछ भी कर सकता है। चाहे वो किसी की हत्या से जुड़ी हुई हो यो फिर किसी और चीज से पर पैसे के लिये इंसान हमेशा अंधा हो जाता है।

यूपी के वाराणसी में 10 रुपये के लिए बीच सड़क पर चले लात घुंसे, मजे ले रहे थे लोग

वाराणसी में भी पैसे से जुड़ा एक वाक्या देखने को मिला जहां दो लोग मात्र 10 रुपये के लिये सड़क के बीचों बीच आपस में भिड़ गए। शहर के श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के मेन गेट पर लोगों का जमावड़ा तब लग गया जब दो ई रिक्शा चलाने वाले ड्राइवर 10 रुपये के पैसेंजर को लेकर आपस मे भीड़ गए। पहले तो दोनों के बीच बहस हुई और जब मामला और गरमा गया तो दोनों ने अस्पताल के गेट पर ही आपस मे भीड़ गए और करीब 20 मिनट तक बाद एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिये। यही नही एक तरफ दोनो एक दूसरे को पीट रहे थे और आसपास के लोग छुड़ाने की कोशिश तो करे रहे थे। वही साथ ही इस मारपीट का आनंद ले रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्यो लड़ रहे थे तो कहा सवारी के लिए विवाद हुआ और फिर मारपीट हो गयी।

सड़क को बनाया अखाड़ा

सड़क को अखाड़ा समझ अपने दाव दिखाते ये दो युवक इसराइल और शफीक दोनो वाराणसी की सड़कों पर ई-रिक्शा चलाने का काम करते है और रोजाना शहर के मैदागिन से कैण्ट के लिए यात्रियों को ले आने ले जाने का काम करते है। लेकिन आज जब अस्पताल से कुछ मरीज डॉक्टर को दिखा बाहर आये तो उन्हें अपने गाड़ी पर बैठना के लिए दोनों में बहस शुरू हो गयी। फिर क्या न आव देखा न ताव अस्पताल के मेन गेट पर ही सड़क पर एक दूसरे पर टूट पड़े।

यूपी के वाराणसी में 10 रुपये के लिए बीच सड़क पर चले लात घुंसे, मजे ले रहे थे लोग

हालांकि इनके इस युद्ध को देख वहां तमाशबीनों का मजमा लग गया वही कुछ राहगीर इन्हें छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन ये दोनों एक दुसरे पर दना दन शुरू ही रहे। वही शफीक की माने तो दूसरे ड्राइवर में उसे अपशब्द बोले जिसके कारण मैने मारा वही इसराइल की माने तो पैसेंजर मेरे साथ जाना चाहता था उस पर जानबूझ कर मुझे मारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+