ताजमहल के अलावा इन दिनों आगरा अजगरों की वजह से भी आया चर्चाओं में, मिल रहे हैं ऐसे अजगर

आगरा। ताजनगरी आगरा में आज-कल अजगरों की भरमार हो गई है। तमाम रिहायशी इलाकों में रोजाना ही अजगर निकलने की घटना से आम आदमी अब दहशत में आने लगा है। हालात यह है कि जहां भी अजगर निकल रहे हैं उनकी लंबाई छः फीट से कम नही मिल रही है। भले ही लोग इसे मौसम का बदलाव मान रहे हैं पर अजगर की दहशत लोगों में डर कायम हो गया है।

10 feet python found in people in Agra

ताजा मामला थाना एत्माउद्दौला का है, यहां हाथरस रोड पर स्थित श्री कैला देवी दाल मिल के कंपाउंड में दस फिट का अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। कर्मचारी ने मालिक को फोन कर जानकारी दी. इसके बाद मालिक ने डीएम और कीठम वाइल्ड लाइफ एसओएस को फोन किया। हालांकि 100 नम्बर डायल होने के दस मिनट बाद ही वहां पुलिस पहुंच गई और कम्पाउंड खाली करवा कर लोगों को उधर जाने से रोक दिया है।

वहीं एडीए पार्क पर अजगर ने खरगोश का शिकार किया और बच्चे उसके साथ घंटों उसके साथ खेलते रहे। इसी क्षेत्र में एक अस्पताल में निकले अजगर की फोटो खींचने के दौरान अजगर ने एक पत्रकार की उंगली चबा ली। एक पुलिस अधिकारी के घर पर भी अजगर मिला। यही नहीं जगनेर में अजगर ने बिल्ली का शिकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+