मुगलसराय रेलवे स्टेशन से 10 बीएसएफ के जवान लापता हुए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से 10 बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान लापता हो गए हैं। बुधवार को ये सभी जवान स्पेशल आर्मी ट्रेन से जा रहे थे। यह ट्रेन बर्धमान से धनबाद को जाती है। इस मामले एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह एफआईआर इन जवानों के कमांडर की ओर से रेलवे पुलिस को दर्ज कराई गई है। ये सभी जवान अपने कमांडर को बिना जानकारी दिए लापता हो गए हैं। मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सब इंसपेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और सभी की तलाश कर रहे हैं।

यह स्पेशल ट्रेन जम्मू के सांबा सेक्टर से रवाना हुई थी, जिसमे पश्चिम बंगाल में 83 जवान सवार हुए थे। लेकिन जब यह ट्रेन मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंची तो इसमे से 10 जवान लापता हो गए। जिसके बाद मामले की पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications