गाजियाबाद में नशे में धुत युवक ने कार से 7 लोगों को कुचला, बच्चे की मौत
गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। देर रात एक युवक ने 7 लोगों को कार से कुचल दिया। इस हादसे में 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है और 6 लोग जख्मी हैं। युवक नशे में था। मौके पर मौजूद लोगों को युवक को पकड़ लिया और मारते-पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कार चालक एक प्राइवेट कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक गुरूग्राम का रहने वाला है और अपनी पत्नी के साथ इंदिरापुरम आया था।












Click it and Unblock the Notifications