Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Viral Video: खूबसूरती की दीवानी प्रिंसिपल स्कूल में करवा रही थी फेशियल, टीचर ने रोका तो दांतों से काटा

Unnao School Viral Video: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने की बजाय एक प्रधानाध्यापिका रसोई में फेशियल कर रही थी। इस दौरान एक शिक्षिका वहां पहुंच गई और वीडियो बनाने लगी।

बताया जा रहा है की शिक्षिका को वीडियो बनाया था देख प्रधानाध्यापिका का पारा चढ़ गया और खूबसूरती की दीवानी प्रधानाध्यापिका ने अध्यापिका के हाथों में दातों से काट लिया। इसके अलावा उसके साथ मारपीट भी की। [ वीडियो खबर के अंत में है]

viral-video-in-unnao-the-beauty-crazy-principal-was-getting-a-facial-done-in-a-government-school

इस मामले से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में प्रधानाध्यापिका फेशियल कराते हुए नजर आ रही है। वहीं दूसरे वीडियो में जिस अध्यापिका को दांत से काटा गया है वह चीखते नजर आ रही है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बीघापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय का मामला
यह पूरा मामला उन्नाव जनपद के बीघापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय दादामऊ का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि गुरुवार को विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता सिंह शिक्षण कार्यों की जगह अपने सुंदरता को निखारने का प्रयास कर रही थी।

गुरुवार को विद्यालय में प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह ने एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को बुलवाया और विद्यालय की रसोई में वह फेशियल करवाने लगीं। इसकी जानकारी होने पर विद्यालय में तैनात अध्यापिका अमन खान वहां पहुंच गईं।

अमन खान अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर वीडियो बनाते हुए रसोई रूम में प्रवेश कीं। इस दौरान प्रधानाध्यापिका फेशियल करवा रही थीं। अमन को देखते ही वह आग बबूला हो गई और शिक्षिका अमन खान के ऊपर हमला कर दीं।

अमन का आरोप है कि दौरान प्रधानाध्यापिका ने दांत से उनके हाथों को काट लिया। दोनों हाथों में कई जगह अमन खान को चोट भी लगी है। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे।

देखें Video-

वहीं इस बारे में उन्नाव पुलिस द्वारा थाना बीघापुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वरुण चंद नामक एक एक्‍स एक यूजर ने लिखा है कि यह तो भयानक है, सजा मिलनी चाहिए। इसी तरह कहीं अन्य यूजर द्वारा भी कमेंट किए जा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+