उन्नाव: नर्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, नहीं हुई रेप और हत्या की पुष्टि
उन्नाव: नर्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, रेप और हत्या की नहीं हुई पुष्टि
उन्नाव, 01 मई: खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से है। यहां पहले दिन नौकरी पर गई नर्स का शव अस्पताल की छत पर दीवार के सहारे फंदे पर लटकता हुआ मिला था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, अब इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। उन्नाव के एडिशनल एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है उसमें हत्या और रेप की पुष्टि नहीं हुई है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
यह मामला उन्नाव जिले के थाना बांगरमऊ क्षेत्रांर्गत न्यू जीवन अस्पताल का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, 19 वर्षीय एक लड़की शुक्रवार को नौकरी करने न्यू जीवन अस्पताल पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पहले ही दिन उसकी नाइट ड्यूटी लगा दी गई थी, और दूसरे दिन यानी शनिवार सुबह ही अस्पताल के पिछले हिस्से में दीवार से निकल रहे लोहे के सरिए से उसका शव लटकता मिला था।
मुंह पर मास्क और हाथों में था रूमाल
शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने देखा कि फंदे पर लटकी मृतका के मुंह पर मास्क और हाथों में एक रूमालनुमा एक कपड़ा था। साथ ही दोनों हाथ सीने और दीवार के बीच दबे हुए थे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। एसपी सिटी शशि शेखर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि मृतक के परिजनों ने उसके साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
क्या कहा एसपी सिटी ने
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हॉस्पिटल के चांद आलम, नूर आलम, अनिल समेत एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इन आरोपियों को अब हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी शशि शेखर सिंह ने बताया कि शनिवार को एक युवती का शव मिला था, जिसका पोस्टमॉर्टम कराया गया था। पोस्मार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफआईआर को मिलाकर इस में विवेचना की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications