Unnao News: पत्नी और चार माह की बेटी को पहले कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद लगा ली फांसी

unnao crime news: उन्नाव में एक शख्स ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी और चार माह की बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Unnao Crime News

Unnao Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सामने आई है। यहां एक शख्स ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी अत्नी और चार माह की दुधमंही बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शख्स ने अपनी पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस जघन्य वारदात की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यो को कब्जे में लेकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यह वारदात उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के रूदीखेड़ा गांव की है। गांव निवासी मोहन कुमार (35) अपनी पत्नी सीमा (30) और चार माह की बेटी के साथ रहता था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता न मिलने से वह कुछ दिनों से मानसिक परेशान रहने लगा था।

19 मार्च की देर रात मोहन कुमार का किसी बात पर अपनी पत्नी सीमा से विवाद हो गया। जिससे गुस्साए मोहन ने कमरा बंद कर पत्नी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। इसके बाद चार माह की बेटी की भी हत्या करने के बाद खुद भी उसी कमरे में फंसी लगाकर जान दे दी। देर रात जब परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था, दरवाजा ना खुलने पर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। एसओ राजपाल मौके पर पहुंचे और दूसरी मंजिल पर बने कमरे की खिड़की तोड़कर दाखिल हुए।

Recommended Video

    उन्नाव में युवती की धारदार हथियार से हत्या, जंगल में शव मिलने से हड़कंप

    अंदर का दृश्य देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। सूचना पर एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह और जांच टीमें भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मोहन खेती करता था, इसके साथ ही PET की तैयारी भी कर रहा था और 2 साल से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले की तफ्तीश जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+