आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी आप MLA अखिलेश त्रिपाठी की गाड़ी, विधायक समेत 5 घायल

उन्नाव, 03 मार्च: खबर उत्तर प्रदेश उन्नाव जिले से है, यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी की गाड़ी पलट गई। जिस समय से हादसा हुआ उस वक्त अखिलेश त्रिपाठी अपने पांच समर्थकों के साथ गाड़ी में मौजूद थे। हादसे में आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी और पांच अन्य व्यक्ति भी घायल हुए है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Unnao News: AAP MLA Akhilesh Tripathi hospitlaised in car accident

ये हादसा उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ढोलौवा गांव पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, अखिलेश त्रिपाठी दिल्ली प्रांत में चांदनी चौक माडल टाउन से आम आदमी पार्टी के विधायक है। वो अपने पांच समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में गोरखपुर गए हुए थे। छठे चरण की वोटिंग के दौरान आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी आज (03 मार्च, दिन गुरुवार) वापस दिल्ली लौट रहे थे।

Recommended Video

    UP Election 2022 Phase 4: Unnao में Sakshi Maharaj ने डाला वोट, कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    तभी उनकी कार बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर किमी संख्या-258 स्थित गांव ढोलौवा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें वह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद यूपीडा टीम द्वारा उन्हें औरास के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जबकि अन्य समर्थकों को मामूली चोटें आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+