Unnao Honor Killing: आम के पेड़ पर लटकते हुए मिले थे प्रेमी और प्रेमिका के शव, 7 पर मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार इस मामले में सभी घटनाओं को अगर सिलसिलेवार तरीके से देखा जाए तो ये ऑनर किलिंग की तरफ इशारा कर रही हैं। लेकिन पुलिस हत्या, आत्महत्या व ऑनर किलिंग जैसे सभी एंगल पर जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बीते मंगलवार अंतरजातीय प्रेमी युगल के शव घर से 5 किलोमीटर दूर आम के पेड़ से लटकते मिले थे। वहीं इस मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है और यह ऑनर किलिंग का मामला होने की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने प्रेमी को सोमवार शाम गांव के बाहर जमकर मारा-पीटा था। जिसके बाद मंगलवार सुबह प्रेमी युगल का गांव से करीब 5 KM दूर एक ही दुपट्टे में शव लटकते मिले।

1 मई को जेल से छूटकर आया था मृतक प्रेमी
बता दें कि म्रतक युवती को भगा ले जाने के आरोप में मृतक प्रेमी 1 मई को ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था। दरअसल, आसीवन थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले SC जाति का अखिलेश बीते मार्च महीने में ठाकुर परिवार की नाबालिग किशोरी को भगा ले गया था। पिता द्वारा बेटी को भगा ले जाने का केस दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने 16 मार्च 2023 को युवक को पकड़ कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था। जिसके बाद 1 मई को युवक जमानत पर जेल से छूट कर घर आया था।

आम के पेड़ से लटकते मिले दोनों के शव
वहीं किशोरी के पिता ने सोमवार को दोबारा तहरीर दी कि मृतक युवक दुबारा उनकी बेटी को भगा ले गया है। शाम से बेटी लापता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोबारा बेटी को भगा ले जाने का युवक पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी, मगर कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह जखैला गांव स्थित आम के बगीचे में आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे दोनों के शव फंदे पर लटकते मिले।

Recommended Video

हत्या, आत्महत्या व ऑनर किलिंग के एंगल पर जांच
मामले की जानकारी होने पर आसीवन थाना प्रभारी अखिलेश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रेमी युगल के शव मिलने पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना व ASP शशिशेखर सिंह ने भी गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकट्ठा किये। सर्विलांस टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अब हत्या, आत्महत्या व ऑनर किलिंग के एंगल पर जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications