उन्नाव: सपा नेता के खेत में दलित युवती का शव मिलने का मामला, एक और गिरफ्तार, इंस्पेक्टर सस्पेंड

उन्नाव, 11 फरवरी: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सपा नेता के प्लाट से दलित युवती का शव मिलने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक अन्य आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है। साथ ही एसपी ने लपरवाही के चलते शहर कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय को सस्पेंड कर दिया है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। मामले की जांच चल रही है।

Unnao dalit girl case Another accused arrested inspector suspended by sp

क्या है पूरा मामला ?

उन्नाव सदर के कांशीराम कालोनी में रहने वाली एक युवती 8 दिसंबर से लापता थी। युवती की मां ने सपा के पूर्व मंत्री स्व. फतेह बहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह पर आरोप लगाए थे। मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर मां ने बीती 24 जनवरी को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कार के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। इस घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने मामले में युवती की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी रजोल सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। कोर्ट से रिमांड आर्डर लेकर पुलिस ने रजोल सिंह से कई घंटों की पूछताछ की थी। पूछताछ में अहम जानकारियां मिलने के बाद पुलिस ने सुराग तलाशने शुरू किए थे। मोबाइल फोन सर्विलांस के सहारे पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।

खाली पड़े प्लाट में दफन मिला शव

पुलिस धीरे-धीरे पूर्व मंत्री द्वारा कब्बाखेड़ा में बनवाए गए दिव्यानंद आश्रम में काम करने वाले एक युवक तक पहुंची। पूछताछ के बाद निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को पूर्व मंत्री द्वारा बनवाए गए आश्रम के पास खाली पड़ी जमीन पर खुदाई शुरू कराई। प्लाट में करीब सात फीट गहरा गड्ढा खोदने पर युवती का शव दफन मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+