Unnao Accident: सवारियों से भरी बस को चीरते हुए हुए आगे बढ़ा ट्रक, कई यात्रियों की मौत, मची चीख-पुकार

Unnao Bus and Truck Accident News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में रविवार दोपहर में दर्दनाक हादसा हो गया। उन्नाव जनपद में बस और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद बस का एक हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है। उसमें कुछ लोगों की डेड बॉडी भी फंसी है।

unnao-accident-truck-moves-ahead-ramming-bus-full-of-passengers

क्षेत्राधिकारी सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला के मुताबिक बस और ट्रक में टक्कर हुई है। टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रक चालक को ट्रक समय पकड़ लिया गया है।

वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस हादसे पर दुख व्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंच कर समुचित उपचार कराया जाए।

यह हादसा सफीपुर कोतवाली के जमल्‍दीपुर के समीप हरदोई उन्नाव मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बांगरमऊ की तरफ से एक बस करीब तीन दर्जन यात्रियों को लेकर सफीपुर की तरफ आ रही थी। उसी समय ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर लगने के बाद भी बस और ट्रक चालक वाहनों को रोक नहीं पाए। यही कारण है कि बस का एक हिस्सा चीरते हुए ट्रक आगे बढ़ गया। इस दौरान बस में सवार एक यात्री का सिर फट गया और वह बस से नीचे गिर गया।

इसके अलावा बस के दाहिनी तरफ बैठे कई यात्री भी गंभीर रूप से चोटिल हुए। जिसमें सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही तत्काल बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

बाहर निकालने के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हरदोई उन्नाव मार्ग पर भीषण जाम लग गया। हालांकि पुलिस वाहनों के हटवा कर रास्ता खुलवाने में लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+