स्कूल से लौट रही दो बहनों की जिंदगी को ट्रैक्टर ने कुचला, दर्दनाक मौत के बाद हंगामा
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में स्कूल से पढ़कर वापस घर जा रही दो सगी बहनों की साइकिल में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। देखते-देखते बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने यातायात बाधित कर जाम लगा दिया। काफी देर तक समझाने-बुझाने का कार्य चलता रहा। मौके पर उप जिलाधिकारी भी पहुंच गए।

माखी थाना क्षेत्र के पावा अतहा मार्ग की घटना
घटना माखी थाना क्षेत्र के पावा अतहा मार्ग की है। गांव निवासी दो सगी बहने हंसी-खुशी साइकिल से स्कूल की पढ़ाई पूरी कर वापस घर जा रही थी कि रास्ते में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनों छात्राएं गिर पड़ी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। छात्राओं की मौत की खबर सुनते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

सूचना पाकर मौके पर माखी थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने यातायात बाधित कर मार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों छात्राएं सरकारी स्कूल में पढ़ती थी और स्कूल ड्रेस में ही वापस जा रही थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications