लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुआ ऐसा भयानक हादसा कि बस के उड़ गए परखच्चे, तीन की मौत

उन्नाव। लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलिया डिपो की बस ओवरटेक के दौरान ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव और राहत कार्य चलाया। वहीं घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां 5 लोगों की गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। सोहरामऊ थानाध्यक्ष ने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Three died in furious bus accident at lucknow kanpur highway

घटना लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव के पास की है। बलिया डिपो की बस बलिया से कानपुर आ रही थी। जब सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत बजेहरा गांव के निकट पहुंची थी कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ट्रक से टकरा गई। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। बस की पूरी बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Three died in furious bus accident at lucknow kanpur highway

घायलों में लक्ष्मी पुत्र मुन्ना निवासी नोएडा, धर्मेंद्र निवासी बलिया, श्याम सुंदर निवासी मीरपुर , टीवी सिंह निवासी सिद्धार्थनगर, वैष्णवी फतेहपुर, आलोक निवासी जलालपुर, चंद्रशेखर, संतोष यादव निवासी बलिया, चमन दीक्षित निवासी कानपुर देहात शामिल है। जिनमें पांच को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तीन मृतक बस यात्रियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+