उन्नाव रेप आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, चौकी प्रभारी निलंबित

उन्नाव। 10 मार्च को उन्नाव जिले के बिहार थाने क्षेत्र में नौ साल की मासूम बच्ची के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एसपी विक्रांत वीर ने पाटन चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। लेकिन वारदात के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे परिजनों व ग्रामीणों में गुस्सा है। वहीं, गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जब मासूम का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने कहा जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वो बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

sp vikrant veer suspends patan chowki police in charge

परिजनों की बात सुन एसपी और डीएम के हाथपांव फूल गए। दोनों लोगों ने कार्यवाई का वादा कर अंतिम संस्कार करने की बात कही, लेकिन परिजन उनकी एक बात सुनने के लिए तैयार नही हैं। वहीं, एडीजी जोन एसएन साबत ने परिवार वालों से मुलाकात की है। उन्होंने कहा- सभी ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार ने जांच में सहयोग का आश्वासन दिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं।

यह था मामला
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को दुष्कर्म के बाद नौ साल की मासूम की गई हत्या कर दी गई थी। गांव में हो रहे फाग देखने के लिए घर से निकली बच्ची को दरिंदे उठाकर खेतों में ले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची को मरणासन्न हालत में देखा गया। परिवार वालों के साथ ग्रामीण उसे सीएचसी लेकर गए। हालत नाजुक होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने भी नाजुक हालत देख कानपुर के हैलट रेफर कर दिया, जहां उपचार के बाद बच्ची की मौत हो गई थी।

सीएम ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मृतक बालिका के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी। कहा था कि, राज्य सरकार पीड़ित परिवार की पूरी मदद करेगी। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जनपद उन्नाव के इस प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि कानून की कड़ी से कड़ी सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+