Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सपा से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल बोले- मैं 2 साल से यह मांग रहा हूं, अगर...

उन्नाव, 08 नवंबर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, ''मैं पिछले 2 साल से यह (समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन) मांग रहा हूं। ऐसा हुआ तो बहुत अच्छा होगा।'' शिवपाल यादव चुनावी यात्रा के तहत उन्नाव पहुंचे थे, जहां उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में बड़े परिवर्तन की बात कही है। साथ ही बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर बोला हमला।

shivpal Yadav said it will be great if alliance with Samajwadi party happens

Recommended Video

    UP Election 2022: Akhilesh से चुनावी Alliance को लेकर क्या बोले Shivpal Yadav, जानिए |वनइंडिया हिंदी

    बीजेपी पर शिवपाल यादव का हमला

    शिवपाल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, चुनाव के समय किए गए वादों को सरकार ने ध्यान नहीं दिया और ना ही कोई भी वादे पूरे किए। शिवपाल ने कहा कि किसानों से जो वादे किए गए थे, एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। विदेशों में जमा काला धन वापस लाने का वादा किया गया था, लेकिन काला धन नहीं आया, इसके साथ ही किसी के खाते में पैसा नहीं आया। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के गलत निर्णय से देश भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ पूंजीपतियों की तरफ ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह जनता परेशान है, इसलिए सत्ता का परिवर्तन जरूरी है।

    अखिलेश ने कहा था- चाचा को सपा में मिलेगा पूरा सम्मान

    बता दें, विधानसभा चुनाव 2022 से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाल रहे हैं। वह जनता के बीच जाकर वोटरों की साधने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं, अब समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का भी रास्ता साफ नजर आ रहा है, क्योंकि अखिलेश यादव बीते दिनों कह चुके हैं कि सपा में चाचा को पूरा सम्मान मिलेगा। शिवपाल यादव ने कहा कि सत्ता में परिवर्तन लाने के लिए वह 12 अक्टूबर से परिवर्तन रैली निकाल रहे हैं। आधा उत्तर प्रदेश घूम चुके हैं. यह रैली 30 नवंबर को अयोध्या पहुंचेगी, जहां पर वह भगवान राम का दर्शन करेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+